फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मंदबुद्घी किशोरी के साथ दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

मंदबुद्घी किशोरी के साथ दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 25 Jan 2018 12:49 AM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
मंदबुद्घी किशोरी के साथ दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
झिंझाना (शामली)।
विज्ञापन

मानसिक रूप से बीमार किशोरी को पांच माह पूर्व एक युवक ने अपनी हवस का शिकार बना लिया। किशोरी ने मृत गर्भस्थ शिशु को जन्म दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को सील कर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बुधवार को ऊन क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस चौकी में तहरीर देकर बताया की उसकी बहन (15) मानसिक रूप से बीमार है। आरोप है कि इसका फायदा उठाते हुए गांव के युवक ने पांच माह से उसकी बहन के साथ दुराचार किया। बहन के पेट में दर्द होने की शिकायत होने पर उसे बुधवार को प्राइवेट चिकित्सक को दिखाया। इसके बाद उसके गर्भवती होने के बारे में जानकारी हुई। दवाई दिलाने के बाद उसे घर लेकर आया। उसने पांच माह के अविकसित और मृत बच्चे को जन्म दिया। सूचना पर पहुंची ऊन पुलिस ने मौके से पांच माह के भ्रूण को सील कर किशोरी को गंभीर अवस्था में झिंझाना सीएचसी में भर्ती कराया है। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed