फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पुलिस डोढा पोस्त लेकर जा रहे युवक को पकड़ा

पुलिस डोढा पोस्त लेकर जा रहे युवक को पकड़ा

Thu, 07 Dec 2017 11:18 PM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
पुलिस डोढा पोस्त लेकर जा रहे युवक को पकड़ा
झिंझाना (शामली)। थाना पुलिस ने गांव गढ़ी मस्तगढ़ निवासी युवक देवेंद्र को बृहस्पतिवार को एक किलो डोडा पोस्त के साथ गांव आनंदपुर के जंगल से पकड़कर जेल भेज दिया है। आरोपी देवेंद्र के भाई चंगू ने बताया कि चार दिसंबर को सरदार हरपाल सिंह के साथ रास्ते पर कूड़ा डालने को लेकर विवाद हुआ था। इसमें बडे़ भाई की पत्नी रेखा घायल हुई है। दोनों पक्षों से तहरीर थाना झिंझाना में दी हुई है। आरोप लगाया कि देवेंद्र को फर्जी केस बनाकर जेल भेजा है। थाना प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि झगड़ा तीन दिन पूर्व हुआ था। उसका मुकदमा अलग से दर्ज किया गया है। जिसमें वादी सरदार हरपाल सिंह निवासी गढ़ी मस्तगढ़ है। आरोपियों में देवेंद्र, सुनील, रेखा, चंगू चार के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एक आरोपी देवेंद्र नशीले पदार्थ के साथ पकड़ा गया है। उसे जेल भेजा जा रहा है। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से नाराज परिजनों ने मानवाधिकार आयोग को शिकायती पत्र भेजा है। उधर, बृहस्पतिवार को ही गांव खानपुर कला निवासी व्यक्ति का अपने भतीजे के साथ शराब पीने को लेकर झगड़ा हो गया। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भतीजे तीरथराम को शांतिभंग की धाराओं में गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed