{"_id":"5a1da3474f1c1b156b8b8f03","slug":"141511891783-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में हमले की दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनावी रंजिश में हमले की दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराई रिपोर्ट
Updated Tue, 28 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद।
कस्बा जलालाबाद के मोहल्ला मोहम्मदीगंज में दो दिन पूर्व चुनावी रंजिश को लेकर टिप्पणी करने के कारण हुए हमले में दूसरे पक्ष की तरफ से भी 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पहले पक्ष ने सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
रविवार रात चुनाव के संबंध में सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने के कारण इकराम और आजाद खां पक्ष के लोगों में संघर्ष हो गया था। आजाद खां पक्ष ने सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दूसरे पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर लाठी डंडे और धारदार हथियारों से हमला किया, जिसमें उसके परिवार के जावेद, हुजैफा और अब्दुल्ला घायल हो गए थे। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण जावेद को मेरठ रेफर कर दिया था। जावेद के पिता आजाद खां की ओर से इकराम पक्ष के 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। वहीं, इकराम पक्ष की ओर से आजाद खां पक्ष के 12 लोगों के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला, छेड़छाड़ और धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष का कहना कि दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की की जाएगी।
सिलेंडर से गैस रिसाव पर लगी आग
जलालाबाद। कस्बा जलालाबाद के मोहल्ला करीमबख्श निवासी मास्टर अजीज अहमद के घर में खाना बनाते गैस लीकेज होने से सिलेंडर ने आग पकड़ ली। परिवार के लोगों ने शोर मचाया, तो मोहल्ले के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। इसके बाद रसोई से गैस सिलेंडर को निकाल कर किसी तरह बाहर फेंका और रेत तथा पानी डालकर आग बुझाई गई।