फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अवैध पटाखा फैक्ट्री पर छापा, आरोपी हो गए फरार

अवैध पटाखा फैक्ट्री पर छापा, आरोपी हो गए फरार

Wed, 27 Sep 2017 01:08 AM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
अवैध पटाखा फैक्ट्री पर छापा, आरोपी हो गए फरार
कांधला।
विज्ञापन

कस्बा में बुढ़ाना मार्ग पर अवैध रूप से पटाखा बनाने का कारोबार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर मौके से पटाखों का जखीरा बरामद कर लिया, जबकि अवैध पटाखा फैक्ट्री चलाने वाले आरोपी हाथ नहीं आए।
कस्बा कांधला में काफी समय से अवैध रूप से पटाखे बनाने का कार्य चल रहा है। इन अवैध फैक्ट्री में महिलाएं और बच्चों से पटाखे बनवाए जा रहे हैं। कस्बे के लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से भी की थी। वहीं, सोमवार देर रात मुखबिर की सूचना पर कांधला थाना पुलिस ने बुढ़ाना रोड पर एक घेर में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री पर छापा मारा। पटाखा बनाने वाले तो मौके से फरार हो गए, लेकिन वहां से बड़ी मात्रा में पटाखे बरामद किए गए। पटाखों को मिनी ट्रक में लादकर पुलिस थाने ले आई। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि अवैध पटाखा फैक्ट्री संचालन करने वालों के नाम शाहनवाज और जहांगीर निवासी कांधला प्रकाश में आए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

महिलाओं और बच्चों की जान खतरे में
कांधला कस्बा निवासी महताब, दिनेश, राहुल, उमर , कालू, शहजाद और अफजल ने बताया कि कस्बे में अवैध रूप से पटाखे बनाए जाने के कारण इस कार्य में लगे महिलाओं और बच्चों की जान भी खतरे में रहती है। छह साल पूर्व मोहल्ला रायजादगान और नई बस्ती में विस्फोट हुआ था, तब कई लोगों की जान चली गई थी। साथ ही एक दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। बस्ती के अंदर पटाखा कारखानों के कारण आसपास के लोग भी दहशत में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed