{"_id":"599f21bd4f1c1b43728b4597","slug":"141503601085-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के विवाद में घर में घुसकर फायरिंग, कई घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चों के विवाद में घर में घुसकर फायरिंग, कई घायल
Updated Fri, 25 Aug 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों के विवाद में घर में घुसकर फायरिंग, कई घायल
कैराना (शामली)। खेलते वक्त बच्चों के बीच कहासुनी होने पर विवाद हो गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। इस दौरान फायरिंग तथा मारपीट में कई लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर शाम तक मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई।
बृहस्पतिवार शाम छह बजे गांव मन्ना माजरा में बच्चे गली में खेल रहे थे। इसी दौरान बच्चों के बीच कहासुनी हो गई। गांव के ही फरीद ने बच्चों को धमका कर भगा दिया। आरोप है कुछ देर बाद आधा दर्जन लोगों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर फरीद के घर में घुसकर हमला बोल दिया। इस दौरान दो युवकों ने फायरिंग भी की। बीच-बचाव करने आई महिला सीमा और आठ वर्षीय बालक मुज्जमिल के अलावा फरीद, फुरकाना, सन्नो व अफसाना को घायल कर दिया। फायरिंग की आवाज के बाद मौके पर भीड़ एकत्र हो गई, जिसके बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। घायलों को परिजनों ने सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी अमन सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।