{"_id":"597255f44f1c1b73778b46d4","slug":"141500665332-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ुलेआम मुर्गा काटा तो हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ुलेआम मुर्गा काटा तो हंगामा
Updated Sat, 22 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। दिल्ली रोड पर एक दुकान के बाहर खुलेआम मुर्गा काटने पर हंगामा खड़ा हो गया। स्थानीय लोगों ने सावन माह में इस तरह की हरकत करने वाले की शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
बृहस्पतिवार रात एक व्यक्ति ने दिल्ली रोड पर दुकान के बाहर मुर्गा काट दिया। वहां से कुछ कांविड़यां गुजर रहे थे। खुलेआम कटान किए जाने पर आसपास के लोगों ने विरोध किया तो आरोपी दुकानदार झगड़े पर आमादा हो गया तथा धमकी देने लगा। इस पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर शामली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को पकड़ लिया। शाम तक युवक को छुड़ाने के लिए कोतवाली में लोगों का तांता लग गया, लेकिन पुलिस ने आरोपी युवक को नहीं छोड़ा। उसको शांतिभंग की आशंका के चलते गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर दिया। एसएसआई सतपाल सिंह का कहना है कि आरोपी जुबेर निवासी तिमरशाह को शांतिभंग की आशंका के चलते गिरफ्तार कर लिया। उसको मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर दिया गया। बता दें कि श्रावण मास चल रहा है। हजारों शिवभक्त शामली से होते हुए अपने गंतव्य को बढ़ रहे हैं। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पूर्व में पुलिस-प्रशासन ने कांवड़ मार्ग में पड़ने वाली मीट की दुकानों को बंद करा दिया था।