फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   रंगदारी से पीड़ित व्यापारी दी आत्महत्या की चेतावनी

रंगदारी से पीड़ित व्यापारी दी आत्महत्या की चेतावनी

Fri, 07 Jul 2017 12:19 AM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
रंगदारी से पीड़ित व्यापारी दी आत्महत्या की चेतावनी
कैराना(शामली)। रंगदारी का रोग कैराना का पीछा नहीं छोड़ रहा है। अब परचून व्यापारी से 20 हजार रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यापारी ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। पीड़ित व्यापारी ने आरोपी की गिरफ्तार नहीं होने पर तीन दिन बाद आत्महत्या करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

कैराना के मोहल्ला शंकर सौदियान निवासी राकेश जैन की आल दरम्यान में परचून की दुकान है। 29 जून को राकेश जैन ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि मोहल्ले का ही एक बदमाश उससे 20 हजार रुपये की रंगदारी मांग कर रहा है। इससे पूर्व भी आरोपी कई बार उससे रुपये ले चुका है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया था, लेकिन आज तक आरोपी को पकड़ नहीं पायी। इस पर बृहस्पतिवार को पीड़ित व्यापारी राकेश जैन ने बताया कि बदमाश द्वारा 20 हजार रुपये मांगने की दहशत के चलते उसने दुकान नहीं खोली और वह घर पर ही रह रहा है। उस पर रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। मामले में पुलिस ने आरोपी की आज तक गिरफ्तारी नहीं की, जिसके चलते उसका परिवार दहशत में है। पीड़ित ने कहा कि अगर तीन दिन के अंदर पुलिस कार्रवाई नहीं करती तो वह आत्महत्या कर लेगा। वहीं मामले में कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed