फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   लोहा व्यापारी के घर से नकदी और जेवरात चोरी

लोहा व्यापारी के घर से नकदी और जेवरात चोरी

Tue, 27 Jun 2017 12:43 AM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
लोहा व्यापारी के घर से नकदी और जेवरात चोरी
शामली
विज्ञापन

शहर की कमला कालोनी में लोहा व्यापारी के घर में घुसकर नकदी सहित सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए गए। साथ ही पड़ोसी चिकित्सक के मकान का ताला भी तोड़ने की कोशिश की गई। घटना को लेकर व्यापारियों और कालोनी वासियों में रोष व्याप्त है। पीडित व्यापारी ने शामली कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
शहर की पॉश कालोनी कही जाने वाली कमला कालोनी में लोहा व्यापारी सतीश चंद जैन का परिवार रहता है। सतीश अपनी पत्नी के साथ जयपुर के तीर्थस्थल गए हैं, जबकि उनका छोटा भाई योगेश जैन व उसकी पत्नी ही घर पर मौजूद हैं। रविवार रात बदमाश मकान में घुसे और योगेश जैन के कमरे का दरवाजा बाहर से कुंडी में रुमाल बांधकर बंद कर दिया। मकान से डेढ़ लाख रुपये नकदी सहित करीब साढ़े तीन लाख रुपये की ज्वेलरी चोरी कर ली गई।
विज्ञापन

इसके अलावा बदमाशों ने पड़ोस में ही रहने वाले डॉ. श्यामलाल बंसल के मकान में ताले तोड़कर चोरी करने की कोशिश की। आहट होने पर श्यामलाल जाग गए और शोर मचा दिया। इस पर कालोनी के लोग बाहर निकल आए, लेकिन तब तक चोर फरार हो गए थे। सूचना पर शामली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना के संबंध में जानकारी ली। योगेश की सूचना पर सतीश चंद जैन भी शामली लौट आए। पीड़ित ने पुुलिस को बताया कि उनके मकान से नकदी और जेवरात सहित करीब सवा पांच लाख रुपये की चोरी हुई है। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिजनों से घटना की जानकारी ली। व्यापारी की तरफ से शामली कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed