फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पालिका टीम के साथ अभद्रता करने का आरोप

पालिका टीम के साथ अभद्रता करने का आरोप

Fri, 03 May 2019 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
पालिका टीम के साथ अभद्रता करने का आरोप
पालिका टीम के साथ अभद्रता करने का आरोप
विज्ञापन

कैराना। नगरपालिका कैराना के अधिशासी अधिकारी हेमराज सिंह पुंडीर ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि बुधवार रात्रि करीब नौ बजे मोहल्ला आलकलां में कुछ लोगों द्वारा अपने मकान के सामने सरकारी सड़क में गड्ढ़ा खोदकर सरकारी पाइपलाइन से अवैध रूप से जल संयोजन लगा रहे थे। पालिका के जलकल लिपिक इनाम हसन व कय्यूम आदि मौके पर पहुंचे। आरोपियों ने टीम के साथ में अभद्रता कर दी और विरोध करते हुए मौके से खदेड़ दिया गया। इस मामले में कोतवाली प्रभारी राजेंद्र नागर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर किया जा रहा है।

ट्रांसफार्मर में लगी आग
कैराना। भूसे से लदे ओवरलोड ट्राले के कोतवाली के निकट लाइन से टच हो जाने पर ट्रांसफार्मर में भयंकर आग लग गई। इस दौरान ट्रांसफार्मर के फुंक जाने के कारण मोहल्ले की आपूर्ति करीब नौ घंटे तक बाधित रही। सप्लाई आने पर लोगों ने राहत महसूस की। बुधवार रात करीब 11 कोतवाली के निकट विद्युत लाइन से ओवरलोड भूसे से लदा ट्राला टच हो गया, जिसके बाद कोतवाली गेट के बराबर में रखे विद्युत ट्रांसफार्मर में भयंकर आग लग गई। मोहल्ला आलकलां में बिजली गुल हो गई। गर्मी के कारण लोगों में हाहाकार मच गया। इस बीच लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने के बाद विद्युत विभाग के अधिकारियों ने ट्रांसफार्मर को बदलवाया, जिसके बाद सुबह करीब नौ बजे विद्युत सप्लाई सुचारु हो चुकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed