{"_id":"5c36328ebdec2256a104f358","slug":"131547055758-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाला गांव में सांप्रदायिक तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाला गांव में सांप्रदायिक तनाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। गांव नाला में मस्जिद वाली गली में दरवाजा लगाने को लेकर दो समुदाय के लोगों में तनाव फैल गया। इसकी सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनो पक्षों के लोगों को शांत किया।
गांव नाला में मस्जिद की बराबर में एक गली है। बुधवार को एक ग्रामीण ने इस गली में एक दरवाजा बना लिया। इससे मुस्लिम समाज के लोगों में रोष फैल गया। इस बात को लेकर दोनों समुदाय के लोगों की भीड़ जमा होने लगी। इससे वहां तनाव की स्थिति बन गई। सूचना पर थाना प्रभारी सुनील दत्त भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। मुस्लिम समाज के लोग मस्जिद वाली गली से दरवाजा हटाने जबकि दूसरे समाज के लोग भी दरवाजा खोलने की जिद पर अड़े रहे। इस दौरान प्रधान के पति प्रवीण कुमार भी अपने समर्थकों के साथ मौके पर आ गए और दोनों समुदाय के लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाने के लिए दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि गांव में सार्वजनिक स्थान पर दरवाजे लगाने को लेकर दो पक्षों के लोगों में विवाद हो गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत किया। कुछ को हिरासत में लिया है। दोनों को अपने अपने दस्तावेज लेकर एसडीएम के सामने पेश होने के लिए कहा गया है ।