फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सीबीआई अफसर बताकर नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये हड़पे

सीबीआई अफसर बताकर नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये हड़पे

Sun, 16 Dec 2018 11:20 PM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
सीबीआई अफसर बताकर नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये हड़पे
सीबीआई अफसर बताकर नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये हड़पे
विज्ञापन

शामली। सीबीआई का अफसर बताकर दो भाइयों की सीबीआई में क्लर्क के पद पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर लगभग साढ़े दस हजार रुपये हड़प लिए। एसपी के आदेश पर थाना आदर्श मंडी पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना आदर्श मंडी में मोहल्ला रेलपार निवासी अश्वनी कुमार ने एसपी अजय कुमार को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी बाईपास रोड पर मोबाइल की दुकान है। करीब चार माह पहले एक व्यक्ति उनकी दुकान पर मोबाइल रिचार्ज कराने आया था। उसने अपने को सीबीआई अधिकारी बताते हुए उनसे पूछा कि वह कितने पढ़े हैं। उसने अपने को हाईस्कूल पास होना बताया, तो उसने कहा कि वह उनकी नौकरी सीबीआई में क्लर्क के पद पर लगवा देगा। उसके कहने पर उसने उस व्यक्ति को अपने घर वालों से मिलवा दिया। उस व्यक्ति ने अपने झांसे में लेकर उनसे फाइल चार्ज के नाम पर शुरू में दस हजार रुपये ले लिए। इसके दो दिन बाद उसने अपने दिए खाते में सात हजार रुपये डलवाए। उस व्यक्ति ने उसके घर वालों को झांसे में लेकर उसके छोटे भाई कार्तिक को भी सीबीआई में नौकरी लगवाने के नाम पर अलग-अलग खातों में रकम जमा करा ली। पीड़ित के मुताबिक उस व्यक्ति ने उनसे ढ़ाई लाख रुपये नकद व 8,49,680 रुपये खाते में जमा करा लिए। इसके बाद उस व्यक्ति ने साढ़े तीन लाख रुपये की और मांग की है। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया और खुद का मकान भी गिरवी रखा गया है। पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर थाना आदर्श मंडी पुलिस ने अज्ञात में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

अलग-अलग स्थानों पर तैनाती बताकर करता रहा गुमराह
शामली। पीड़ित अश्वनी ने बताया कि अपने को सीबीआई अफसर बताने वाला अपनी तैनाती कभी मुंबई में, कभी दिल्ली व कभी कहीं बताकर गुमराह करता रहा। उसने उन्हें यह भी बताया कि उनकी तैनाती एक स्थान पर नहीं रहती और उनकी अलग-अलग स्थानों पर तैनाती होती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed