{"_id":"5c154cc6bdec2253f10a25e3","slug":"131544899782-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करना पुलिस के लिए बना चुनौती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करना पुलिस के लिए बना चुनौती
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में लगभग 25 दिन पहले मिले युवक के शव की आज तक शनाख्त नहीं हो सकी है।
19 नवंबर की रात को सहारनपुर हाईवे पर गांव सिक्का से पहले रोड़ी प्लांट के समीप एक ट्यूबवेल पर पुलिस को शव मिला था। उसकी किसी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई थी। चेहरे और शरीर को तेजाब डालकर झुलसाया गया था। उम्र 35 साल के लगभग है। एसपी अजय कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली थी। पुलिस ने उस समय शव की शनाख्त के प्रयास किए थे, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल पाई थी। 25 दिन बीतने के बाद भी अभी तक पुलिस शव की पहचान कराने में सफल नहीं हो सकी। शव की पहचान न होने से हत्याकांड का खुलासा करना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। आदर्श मंडी थाना प्रभारी सुनील सिंह का कहना है कि शव की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। शव की शिनाख्त होने के बाद हत्याकांड का खुलासा हो सकेगा। साथ ही पुलिस का मानना है कि जिस हालत में युवक का शव मिला है, उससे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी हत्या रंजिशन की गई है। इसके अलावा शव की शनाख्त के लिए जिले के अलावा आसपास के राज्य दिल्ली, हरियाणा आदि में सूचना व फोटो आदि भिजवाए गए हैं।