फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अवैध खनन के खिलाफ चला एसपी का डंड़ा, चार ट्रक सीज

अवैध खनन के खिलाफ चला एसपी का डंड़ा, चार ट्रक सीज

Thu, 31 May 2018 12:48 AM IST
Updated Thu, 31 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
अवैध खनन के खिलाफ चला एसपी का डंड़ा, चार ट्रक सीज
झिंझाना। एसपी देवरंजन वर्मा के आदेश पर पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए चार ट्रक और डंपरों को सीज कर दिया। कार्रवाई के दौरान तीन ट्रक चालकों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने चार ट्रक चालकों और खनन माफिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसपी देवरंजन वर्मा को मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि यमुना नदी में से अवैध रूप से खनन और रेत चोरी करके चार ट्रकों और डंपरों में ले जाया जा रहा है। एसपी ने एसओ झिंझाना एमएस गिल और ऊन चौकी प्रभारी अजय कसाना को चारों ट्रकों को पकड़ने के आदेश दिए। इस पर पुलिस ने चारों ट्रकों को पकड़ लिया। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान एक ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जबकि तीन ट्रक चालकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनसे रेत के संबंध में रॉयल्टी मांगी तो वह नहीं दिखा सके। थाना प्रभारी एमएस गिल ने बताया की अवैध रेत से भरे वाहनों के मालिक परमार निवासी मंगलौरा, राहुल राठी निवासी गांव ऊदपुर, ट्रक चालक कामिल निवासी गुर्जरपुर झिंझाना, अरुण निवासी सिकंदरपुर गंगोह, ताहिर निवासी हुसैनपुर बुढ़ाना के खिलाफ अवैध खनन करके यमुना से रेत चोरी कर ले जाना और पकड़े जाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


झिंझाना पुलिस की सेटिंग से चलता है खनन का खेल
शामली। झिंझाना क्षेत्र में अवैध खनन कोई नई बात नहीं है। इससे पूर्व भी कई बार वहां अवैध रेत खनन के मामले में कार्रवाई की गई, लेकिन ज्यादातर कार्रवाई एसपी के आदेश पर ही की गई। पुलिस कार्रवाई के बाद कुछ दिन के लिये अवैध खनन बंद हो जाता है, लेकिन बाद में दोबारा शुरू हो जाता है। एसपी द्वारा कार्रवाई कराने के बाद से यह तो साफ है कि स्थानीय पुलिस अवैध खनन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। तब एसपी को शिकायत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed