फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   डयूटी में मशगूल होमगार्ड की चोर ने उड़ा ली बाइक

डयूटी में मशगूल होमगार्ड की चोर ने उड़ा ली बाइक

Sun, 15 Apr 2018 12:24 AM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
डयूटी में मशगूल होमगार्ड की चोर ने उड़ा ली बाइक
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव सिक्का निवासी विनोद शामली कोतवाली में होमगार्ड के रूप में तैनात है। शुक्रवार की रात उसकी ड्यूूटी दूसरे होमगार्ड मनीराम के साथ चीता बाइक पर लगी हुई थी। दोनों मेरठ-करनाल हाइवे पर गश्त कर रहे थे। करीब दो बजे उसे सूचना मिली कि मेरठ-करनाल हाइवे पर जाम लगा हुआ है। जाम की सूचना पर वह नाला पटरी के पास पहुंचा तो देखा कि वहां एक ट्रक खराब है। इस पर दोनों होमगार्ड अपनी बाइक नाला पटरी पर खड़ी करके जाम खुलवाने में लग गए। इसी दौरान किसी ने उसकी बाइक चोरी कर ली। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर मामले की शिकायत की है। उधर, गांव लांक निवासी सचिन पुत्र जसवीर ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 11 अप्रैल 2018 को वह शामली में किसी काम से आया हुआ था। वह रेलवे आरक्षण केंद्र के पास अपनी बाइक खड़ी करके अंदर चला गया। किसी ने उसकी बाइक चोरी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed