फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   रास्ते के विवाद पर दो पक्षों में संघर्ष

रास्ते के विवाद पर दो पक्षों में संघर्ष

Thu, 29 Mar 2018 12:16 AM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
रास्ते के विवाद पर दो पक्षों में संघर्ष
रास्ते के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष
विज्ञापन

कांधला (शामली)। थाना कांधला क्षेत्र के गांव हाजीपुर दुगड्डा में दो पक्षों के बीच काफी समय से चल रहे रास्ते के विवाद को लेकर संघर्ष हो गया। जमकर लाठी डंडे चले, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए।

गांव हाजीपुर दुगड्डा निवासी सलीम और निसार पक्ष में काफी समय से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। पूर्व में भी दोनों पक्षों में झगड़े हो चुके हैं। वहीं, बुधवार रात सलीम गांव में ही अपने परिचित के यहां जा रहा था। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने सलीम के साथ गालीगलौज कर दी, तब मौके पर इकट्ठा हुए लोगों ने समझाबुझाकर मामला शांत करा दिया। वहीं, करीब एक घंटे बाद दोनों पक्षों में फिर से गालीगलौज हुई और लाठी डंडे लेकर लोग आमने सामने आ गए। जमकर संघर्ष हुआ, जिसमें एक पक्ष से आसिफ, खालिद, जुनैद, आरिफ, फुरकान और गुलाब घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष से निसार, फुरकान और इमरान घायल हो गए। दोनों पक्षों के लोग घायलों को लेकर कांधला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। चिकित्सा कराने के बाद कांधला थाना पुलिस को तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed