फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   चोरी करने के बाद आग लगाकर फरार हुए चोर

चोरी करने के बाद आग लगाकर फरार हुए चोर

Thu, 28 Dec 2017 11:42 PM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
चोरी करने के बाद आग लगाकर फरार हुए चोर
कैराना(शामली)। दीवार पर सीढ़ी लगाकर घर में घुसे चोरों ने पशु व्यापारी के घर से 45 हजार रुपये की नगदी समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। इसके बाद चोर घर में आग लगाकर फरार हो गए। इससे सामान जलकर स्वाह हो गया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव जहानपुरा निवासी मेसू पशु व्यापारी है। बुधवार की रात वह अपने परिवार के साथ मकान के निचले हिस्से में सो रहा था। इसी दौरान चोर मकान की दीवार फांद कर अंदर घुस आये और वहां खड़ी सीढ़ी को दीवार पर लगाकर दूसरी मंजिल पर पहुंच गए। यहां गेट का ताला तोड़कर चोरों ने घर में रखी 45 हजार रुपये की नगदी सहित हजारों रुपये की कीमत का सामान चोरी कर लिया। इसके बाद चोर घर में आग लगाकर फरार हो गए। घर में आग लगी देख पड़ोसियों ने शोर मचा दिया। इसके बाद व्यापारी का परिवार आनन-फानन में घर से बाहर निकला और ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया। पीड़ित ने बताया कि चोरी गई रकम को पशु खरीदने के लिए घर पर रखा हुआ था। आग से भी हजारों का सामान जलकर स्वाह हो गया। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed