{"_id":"5a11d12a4f1c1b95188b4f73","slug":"131511117098-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, पुलिस से लगाई इंसाफ की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, पुलिस से लगाई इंसाफ की गुहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Thu, 11 Oct 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
महिला के साथ छेड़छाड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली बंबा चौकी क्षेत्र के जमनानगर निवासी फरजाना पुत्री फईमुद्दीन के अनुसार उसकी शादी 2013 में यूनुस पुत्र इस्लमा निवासी पीपलीखेड़ा के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति सहित सास ससुर सभी लोग दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट करने लगे। लेकिन विवाहिता सहन करती रही।
विज्ञापन
आठ अक्तूबर को तीनों ने जान से मारने की नीयत से विवाहिता का गला दबा दिया। लेकिन शोर मचाने पर आरोपियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। घायल अवस्था में थाना पहुंची घायल विवाहिता को पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए सीएचसी भेज दिया है। इस मामले में पीड़िता ने थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन