फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   आरोपियों पर मुकदमा वापस लेने की धमकी का आरोप

आरोपियों पर मुकदमा वापस लेने की धमकी का आरोप

Mon, 11 Mar 2019 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
आरोपियों पर मुकदमा वापस लेने की धमकी का आरोप
थानाभवन। हसनपुर निवासी पीड़िता ने बेटे की हत्या के आरोपियों पर मुकदमा वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी निवासी महिला भूरी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही सात लोगों ने उसके बेटे गुलजार की 2016 में हत्या कर दी थी। घटना के वक्त पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को जेल भेज दिया था। फिलहाल सभी आरोपी जमानत पर वापस आए हुए हैं। महिला ने आरोप लगाया कि शनिवार को उसके बेटे उस्मान और अनस उनकी दवाई लेने के लिए जलालाबाद जा रहे थे। रास्ते में आरोपी पक्ष के लोगों ने उनके बेटों को रोक लिया और उन्हें मुकदमा वापस लेने की धमकी दी। साथ ही कहा कि यदि उन्होंने मुकदमा वापस नहीं लिया तो जान से मार देंगे। उधर, थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed