{"_id":"6ace754ea0394e5969094ff2","slug":"female-teacher-beaten-for-dowry-fir-against-three-kannauj-news-c-214-1-knj1008-157746-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: दहेज के लिए शिक्षिका को पीटा, तीन पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: दहेज के लिए शिक्षिका को पीटा, तीन पर प्राथमिकी
विज्ञापन
छिबरामऊ। दहेज उत्पीड़न व मारपीट के मामले में पुलिस ने शिक्षिका की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को पति, सास और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि ससुराल वालों ने उस पर पैतृक संपत्ति बेचने का दबाव बनाया और विरोध करने पर पीटकर मोबाइल तोड़ दिया।
तिर्वा के गांधीनगर निवासी चांदनी पाल ने बताया कि अंतपुर प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक हैं। उनकी शादी नौ दिसंबर 2020 को प्रभाकर पाल के साथ हुई थी। शादी से पहले मां और आठ महीने बाद पिता की कैंसर से मृत्यु हो गई। इसके बाद ससुराल वाले पैतृक संपत्ति को लेकर उन्हें परेशान करने लगे। उन्होंने बताया कि प्रताड़ना से तंग आकर वह मई 2023 में मायके ग्राम बटेला चली गई थीं। 16 महीने बाद पति के समझाने और समझौते का भरोसा देने पर वह छिबरामऊ में किराये के मकान में साढ़े तीन साल के बच्चे के साथ रहने लगीं।
आरोप है कि इसके बाद भी पति और ससुराल वाले पैतृक संपत्ति बेचने का दबाव बनाते रहे। आरोप है कि पति एटीएम कार्ड और फोन-पे के माध्यम से उनके खाते से रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लेता था। उनके जेवर भी बहाने से ले लिए। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।