फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मेडिकल स्टोर संचालक के भाई को पीटकर गंभीर घायल किया

मेडिकल स्टोर संचालक के भाई को पीटकर गंभीर घायल किया

Sat, 02 Mar 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर संचालक के भाई को पीटकर गंभीर घायल किया
शामली। शहर के विजय चौक पर बाइक से जा रहे मेडिकल स्टोर संचालक के भाई को मारपीट कर गंभीर घायल कर दिया। परिजनों का आरोप है कि डायल 100 के पुलिसकर्मियों और दो होमगार्ड ने डंडे से पीटकर गंभीर घायल किया है। परिजनों ने घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजनों ने घायल को पानीपत निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

शहर के नौकुआं रोड घेर बुखारी निवासी पूरण सैनी ने बताया कि उनका कैराना रोड गुलशन नगर में मेडिकल स्टोर है। मेडिकल स्टोर पर उनके भाई पवन सैनी भी बैठते हैं। पूरण के मुताबिक बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े 10 बजे पवन अपने पुत्र तुषार और भतीजे मोहित के साथ बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में विजय चौक पर उनकी किसी परिचित से कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी बात को लेकर दो होमगार्ड ने उसके भाई पवन की पिटाई शुरू कर दी। इसी दौरान वहां पर डायल 100 की गाड़ी पहुंची। गाड़ी से उतरे पुलिसकर्मियों ने भी उसके भाई की डंडों से जमकर पिटाई की। उनके पुत्र और भतीजे ने बचाने की कोशिश की तो पुलिसकर्मियों ने उनके साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और सिर में गहरी चोट लगने के कारण पवन को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। गंभीर हालत में पवन को पानीपत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरण ने बताया कि शनिवार को एसपी अजय कुमार से मिलकर इस मामले की शिकायत कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। कोतवाली प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि यह मामला उनकी जानकारी में नहीं है। इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed