फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ईंट भट्ठे पर लेबर भेजने का झांसा देकर आठ लाख ठगे

ईंट भट्ठे पर लेबर भेजने का झांसा देकर आठ लाख ठगे

Sat, 15 Dec 2018 12:18 AM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
ईंट भट्ठे पर लेबर भेजने का झांसा देकर आठ लाख ठगे
कैराना (शामली)। बागपत क्षेत्र में ईंट भट्ठे पर मजदूरों की लेबर भेजने का झांसा देकर दो लोगों पर आठ लाख की ठगी का आरोप लगा है। पीड़ित ने कोतवाली पर नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बागपत के थाना रमाला क्षेत्र के ग्राम असारा निवासी इस्लाम ने स्थानीय कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि वह बागपत के लधवाड़ी जोड़ा भट्ठा सरुरपुर पर मजदूर की लेबर की ठेकेदारी करता है। 30 नवंबर को कैराना के दो लोगों ने भट्ठे पर लेबर भेजने का झांसा देकर कैराना बुला लिया। आरोप है कि यहां उससे एक युवक ने 5 लाख 70 हजार और दूसरे ने 3 लाख 60 हजार रुपये की रकम ले ली। इसके बाद भट्ठे पर कोई भी लेबर नहीं भेजी गई, जिस पर उसने युवकों को लेबर भेजने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद उसने रकम लौटाने की मांग की, जिस पर आरोपियों ने उसे एक माह का समय मांग लिया। इसी बीच उसे 1 लाख 10 हजार रुपये की रकम लौटा दी गई। आरोप है कि अब रकम मांगने पर उसे झूठे मुकदमे में फंसाने अथवा जान से मारने की धमकी दी जा रही है। तीन दिन पूर्व वह कैराना पहुंचा, तो पता चला कि आरोपी अपने-अपने घरों का ताला लगाकर कहीं भट्ठे पर चले गए हैं। पीड़ित ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर शेष रकम दिलाये जाने की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed