फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पुत्रवधू से छेड़छाड़, विरोध पर पीटकर घायल किया

पुत्रवधू से छेड़छाड़, विरोध पर पीटकर घायल किया

Wed, 05 Sep 2018 12:10 AM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
पुत्रवधू से छेड़छाड़, विरोध पर पीटकर घायल किया
ससुर ने पुत्रवधू से छेड़छाड़ की
विज्ञापन

झिंझाना।
थाना झिंझाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली महिला ने अपने ससुर पर छेड़छाड़ करने और विरोध पर मारपीट करने का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी ससुर को हिरासत में ले लिया है। मंगलवार को गांव निवासी ने थाना झिंझाना पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति मजदूरी करने दूसरे प्रदेश में गया हुआ है। वह तीन माह की गर्भवती है। आरोप है कि उसके ससुर ने सुबह 10 बजे बदनीयती से उसे दबोच लिया और छेड़छाड़ की तथा विरोध करने पर पिटाई करके घायल कर दिया। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी ससुर इस्लाम को हिरासत में ले लिया है। महिला को उपचार के सीएचसी झिंझाना में भर्ती कराया गया है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed