{"_id":"5aff21b54f1c1bd1408b64ec","slug":"121526669749-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेरी पर गया युवक लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेरी पर गया युवक लापता
Updated Sat, 19 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
कैराना। गांव आर्यपुरी निवासी अफजाल ने शुक्रवार को कोतवाली कैराना पर तहरीर देते हुए बताया कि उसका छोटा भाई इकराम एक दिन पहले सुबह को घर से यह कहकर गया था कि वह फेरी के लिए कपड़ा खरीदने के लिए सहारनपुर जा रहा है।देर रात तक भी वह घर नहीं लौटा। उसे काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस ने लापता की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
एटीएम कार्ड बदलकर 60 हजार रुपये निकाले
कैराना। मोहल्ला अंसारियान (कस्सावान) निवासी अनीस ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 16 मई की शाम अपने पौत्र का एटीएम कार्ड लेकर शामली रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से 25 हजार रुपये की रकम निकालने के लिए गया था। इसी दौरान एक युवक ने उसको झांसे में लेकर एटीएम बदल लिया। 17 मई को उसके पौत्र के मोबाइल पर 60 हजार रुपये की रकम निकलने का मेसेज आया। मेसेज पढ़कर वह तुरंत पीएनबी शाखा के मैनेजर से मिले। उन्हें बताया गया कि उनके खाते से 25 हजार रुपये की रकम एक महिला के खाते में ट्रांसफर हुई तथा 10 हजार रुपये की शॉपिंग तथा 25 हजार रुपये की रकम एटीएम से निकाली गई है। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।