{"_id":"5ada35974f1c1b9c098b5a45","slug":"121524250007-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड की बेटी के साथ छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होमगार्ड की बेटी के साथ छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
Updated Sat, 21 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होमगार्ड की बेटी के साथ छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
शामली/बाबरी।
क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने घर में घुसकर होमगार्ड की बेटी को बदनीयती से दबोच लिया। शोरशराबा होने पर लोग मौके पर आ गए और आरोपी धमकी देता हुआ फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
एक युवक शामली में होमगार्ड है। रोजाना की भांति वह ड्यूटी पर गया हुआ था। बृहस्पतिवार की रात उसकी बेटी घर पर अकेली थी। आरोप है कि गांव निवासी एक युवक उसके भाई के बारे में पूछने के बहाने उसके घर में घुस आया और उसके बाद उसके साथ छेड़खानी प्रारंभ कर दी। युवती ने शोर मचा दिया। शोरशराबा होने पर आरोपी मौके से धमकी देते हुए फरार हो गया। शुक्रवार को पीड़िता ने इस मामले में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली और आरोपी युवक राहुल को गिरफ्तार कर लिया। एसओ पंकज गौतम ने बताया कि मामले में पीड़िता की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।