फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   नानौता में पकड़े डकैती के आरोपी को रिमांड पर लेगी थानाभवन पुलिस

नानौता में पकड़े डकैती के आरोपी को रिमांड पर लेगी थानाभवन पुलिस

Sun, 12 Nov 2017 11:06 PM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
नानौता में पकड़े डकैती के आरोपी को रिमांड पर लेगी थानाभवन पुलिस
शामली।
विज्ञापन

जलालाबाद के टेंट व्यापारी रविंद्र गर्ग के यहां बदमाशों द्वारा की गई तीस लाख की डकैती का खुलासा सहारनपुर पुलिस ने कर दिया। इसके बाद अब थानाभवन पुलिस सहारनपुर में पकड़े गए बदमाश को पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने की तैयारी में जुट गई है।

एक पखवाड़ा पूर्व सशस्त्र बदमाशों ने थानाभवन क्षेत्र के जलालाबाद निवासी टेंट व्यापारी रविंद्र गर्ग यहां पर परिवार को बंधक बनाकर तीस लाख रुपये की डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। डकैती की बड़ी घटना होने के बाद से शामली पुलिस की नींद उड़ गयी थी और बदमाशों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। उधर, शनिवार को सहारनपुर की नानौता पुलिस ने एक बदमाश मारूफ पुत्र मासूम निवासी अंबेहटा चांद, कोतवाली देवबंद को गिरफ्तार किया था। जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक किलोग्राम चांदी बरामद की थी। मारूफ ने यह चांदी अपने पांच साथियों के साथ मिलकर व्यापारी रविंद्र गर्ग के यहां से लूटी थी। डकैती की घटना का सहारनपुर पुलिस द्वारा खुलासा किए जाने के बाद जहां थानाभवन पुलिस ने राहत की सांस ली है, वही अब पुलिस इस मामले में लूटा गया माल बरामद करने की तैयारी में लग गई है। थानाभवन पुलिस नानौता पुलिस द्वारा पकड़े गए बदमाश को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed