फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   आचार संहिता के उल्लंघन में हाजी अनवर हसन पर मुकदमा

आचार संहिता के उल्लंघन में हाजी अनवर हसन पर मुकदमा

Tue, 07 Nov 2017 11:47 PM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
आचार संहिता के उल्लंघन में हाजी अनवर हसन पर मुकदमा
कैराना।
विज्ञापन

आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में पुलिस ने चेयरमैन पद के प्रत्याशी और पूर्व बसपा नेता हाजी अनवर हसन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। इस कड़ी में सोमवार को नामांकन के दौरान कैराना चेयरमैन पद के निर्दलीय प्रत्याशी और पूर्व बसपा नेता हाजी अनवर हसन ने अपने समर्थकों के साथ ईदगाह के मैदान से तहसील तक रोड शो किया था। इस दौरान अनवर हसन के समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी व ढोल बजाते हुए सड़क पर सरेआम आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई थी। इस पूरे प्रकरण की पुलिस द्वारा वीडियोग्राफी कराई गई थी। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में पुलिस ने हाजी अनवर हसन तथा उनके समर्थकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में कैराना चेयरमैन पद के प्रत्याशी हाजी अनवर हसन व उनके समर्थकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed