{"_id":"599499a24f1c1be1188b47d0","slug":"121502910882-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव के सुपुर्द-ए-खाक करने को लेकर बनी विवाद की स्थिति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शव के सुपुर्द-ए-खाक करने को लेकर बनी विवाद की स्थिति
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली/बाबरी।
बाबरी क्षेत्र के गांव आदमपुर में शव दफनाने को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची बाबरी थाना पुलिस और राजस्व विभाग की टीम की मध्यस्थता के बाद शव को सरकारी भूमि में दफनाया गया। इस पर मामला शांत हुआ।
गांव आदमपुर में काफी समय से शिकलीगर जाति के लोग रहते हैं। उनके नाम तो हिंदुओं जैसे हैं, लेकिन उनकी बिरादरी के किसी व्यक्ति की मौत हो जाने पर शव को दफनाते हैं। बुधवार को इसी बिरादरी के राजकुमार (42) की बीमारी के चलते मौत हो गई। परिजन उसके शव को दफनाने के लिए कब्रिस्तान पहुंचे, तो मुसलिम समाज के लोगों ने विरोध कर दिया। उनका कहना था कि शव को दफनाने से पूर्व इस्लाम धर्म की रीति रिवाज पूर्ण कराई जाए। जबकि हिंदू समाज के लोगों ने भी यह कहकर विरोध कर दिया कि श्मशान घाट पर में दाह संस्कार होता है, शव दफनाया नहीं जाएगा। इसको लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना पर बाबरी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। बाद में राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर बुलाई गई। इसके बाद ग्राम समाज की भूमि में राजकुमार का शव दफनाया गया। एसडीएम शामली सुरजीत सिंह ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेेजा था। विवाद को निपटाने के लिए ही राजकुमार का शव ग्राम समाज की भूमि पर दफनाया गया।