फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पुलिस पर हमले के आरोपी के यहां कुर्की नोटिस चस्पा

पुलिस पर हमले के आरोपी के यहां कुर्की नोटिस चस्पा

Tue, 04 Jul 2017 12:39 AM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
पुलिस पर हमले के आरोपी के यहां कुर्की नोटिस चस्पा
कैराना।
विज्ञापन

सात माह पूर्व ग्राम पांवटी कलां में दबिश देने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमले करने के आरोपी पिता-पुत्र फरार चल रहे हैं। पुलिस ने न्यायालय से अनुमति मिलने पर दोनों के घर पर कुर्की नोटिस चस्पा कर दिया है।
गत वर्ष चार दिसंबर 2016 को कैराना थाना पुलिस गांव पांवटी कलां में मास्टर आलिम को गिरफ्तार करने गई थी। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया था। आरोपियों ने दरोगा आदेश कुमार की वर्दी फाड़ दी थी। वर्दी की डोरी उनके गले में डालकर जान से मारने की कोशिश की थी। पुलिसकर्मियों को जिंदा जलाने के लिए गैस सिलेंडर में आग लगा कर फेंक दिया था।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस की ओर से 15 हमलावरों के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी मास्टर आलिम सहित कई आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। मुकदमे के विवेचक एसआई कैलाश चंद गौतम ने बताया कि मामले में अमजद पुत्र कामिल व कामिल पुत्र साखा फरार चल रहे हैं। अदालत से आदेश प्राप्त करने के बाद दोनों आरोपियों के मकान पर कुर्की नोटिस चस्पा कर दिया गया है। यदि निर्धारित समय में आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर नहीं किया, तो न्यायालय से अनुमति लेकर आरोपियों के घर की कुर्की कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed