{"_id":"5ca8eb42bdec2214676ab8d7","slug":"11554574146-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी ड्यूटी मेंआए पीएसी जवान के खाते से 2.91 लाख उड़ाए, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनावी ड्यूटी मेंआए पीएसी जवान के खाते से 2.91 लाख उड़ाए, मुकदमा दर्ज
कैराना (शामली)। चुनाव में ड्यूटी पर कैराना पहुंचे पीएसी जवान के बैंक खाते से नेट बैंकिंग के जरिए 2.91 लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित का कहना है कि उसका एटीएम खो हो गया था। पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एटा जिले के थाना कुर्रा क्षेत्र के बेगमपुरा निवासी राजपाल सिंह ने वह पीएसी का जवान है। लोकसभा चुनाव में ड्यूटी के चलते वह कैराना आया है। यहां पानीपत रोड पर स्थित आईटीआई में उनके ठहरने की व्यवस्था की गई है। 29 मार्च को उसका एटीएम खो गया, जिसका काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया। इसी एटीएम के जरिए अज्ञात व्यक्ति ने उसके बैंक खाते से दो लाख 91 हजार 950 रुपये ट्रांजेक्शन और ऑनलाइन शापिंग करके उड़ा लिए। पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।