फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पुलिस मुठभेड़ में दो शराब तस्कर गिरफ्तार, थानाभवन एसओ को कुलचने का किया प्रयास

पुलिस मुठभेड़ में दो शराब तस्कर गिरफ्तार, थानाभवन एसओ को कुलचने का किया प्रयास

Wed, 20 Mar 2019 10:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में दो शराब तस्कर गिरफ्तार, थानाभवन एसओ को कुलचने का किया प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जलालाबाद (शामली)। क्षेत्र में गंगोह-तीतरो मार्ग पर शराब तस्करों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरा तस्कर मौके से फरार हो गया। शराब तस्करों ने थानाभवन एसओ की गाड़ी में टक्कर मारकर कुचलने की कोशिश की। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली पैर में लगने से एक तस्कर घायल हुआ, जबकि एक दरोगा के भी हाथ में गोली लगी है।
मंगलवार रात जलालाबाद में गंगोह तीतरो मार्ग पर रेलवे फाटक के निकट पुलिस और शराब तस्करों की मुठभेड़ हुई। थानाभवन एसओ संदीप बालियान को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की कुछ शराब तस्कर मिनी ट्रक में भारी मात्रा में शराब लेकर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही थानाभवन एसओ संदीप बालियान पुलिस टीम के साथ अपनी स्कोर्पियो गाड़ी से गंगोह रोड पर पहुंचे और सामने से आ रहे मिनी ट्रक को रुकने का इशारा किया। मिनी ट्रक सवार लोगों ने सामने खड़े एसओ को को देखते ही गति तेज कर दी और एसओ की गाड़ी में टक्कर मारकर उन्हें कुचलने की कोशिश की। इसी दौरान दूसरी गाड़ी से मौके पर पहुंचे थाने के दरोगा लविंग त्यागी भी पहुंच गए। दरोगा की गाड़ी को आते देख शराब तस्करों ने उसमें भी टक्कर मार दी और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। तस्करों की फायरिंग के दौरान दरोगा लविंग त्यागी के बांये हाथ पर गोली लग गई। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग शुरू की, जिसमें एक शराब तस्कर कुरबान अली निवासी गांव चाऊ थाना नकुड़ जिला सहारनपुर दाएं पैर में गोली लगने घायल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कुरबान के साथ ही एक अन्य तस्कर समरू निवासी गांव दौलतपुर थाना गंगोह दबोच लिया, जबकि ट्रक के साथ कार में चल रहा उनका साथी शाहरुख निवासी गांव दौलतपुर कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घायल दरोगा और तस्कर कुरबान को थानाभवन अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मिनी ट्रक से 101 पेटी देशी शराब हरियाणा मार्का, कार, दो तमंचे, 10 जिंदा कारतूस और पांच खोखा कारतूस बरामद हुए। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी अजय कुमार, सीओ भवन सुरेंद्र सिंह, थाना बाबरी और गढ़ीपुख्ता थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और फरार तस्कर की तलाश में कांबिंग की, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलालाबाद क्षेत्र में सप्लाई होनी थी शराब
एसपी अजय कुमार ने बताया कि मिनी ट्रक में शराब हरियाणा से गंगोह के रास्ते जलालाबाद में लाई जा रही थी। पकड़े गए तस्करों ने बताया कि शराब जलालाबाद के दो किमी के क्षेत्र में उतारी जानी थी, लेकिन कहां उतारी जानी थी, यह उन्हें जलालाबाद पहुंचने के बाद बताया जाता। एसपी ने बताया कि मिनी ट्रक से करीब एक हजार लीटर से अधिक शराब बरामद हुई है। माना जा रहा है कि शराब को लोकसभा चुनाव में इस्तेमाल करने के लिए लाया गया था। शराब तस्करी के इस खेल में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed