फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अलाव की लकड़ी डालने गए नगर पंचायत कर्मियों से मारपीट, पिस्टल तानी

अलाव की लकड़ी डालने गए नगर पंचायत कर्मियों से मारपीट, पिस्टल तानी

Fri, 04 Jan 2019 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
अलाव की लकड़ी डालने गए नगर पंचायत कर्मियों से मारपीट, पिस्टल तानी
झिझाना। कस्बे के मोहल्ला शेखा मैदान में अलाव के लिए लकड़ी लेकर गए नगर पंचायत कर्मचारियों के साथ कुछ युवकों ने मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ भी अभद्रता की।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम नगर पंचायत कर्मचारी मंजीत ने थाना झिंझाना में तहरीर दी कि वह एक अन्य कर्मचारी अरुण के साथ मोहल्ला शेखा मैदान में लकड़ी डालने गए थे। आरोप है कि वहां पर कुछ युवकों ने रेहडे़ से लकड़ी उठाने लगे। विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और अपमानजनक शब्द कहे। मंजीत ने फोन पर नगर पंचायत अध्यक्ष नौशाद को सूचना दी। नगर पंचायत अध्यक्ष मौके पर पहुंचे तो उन्होंने उन पर पिस्टल तानते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि उन्होंने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। शोर मचाने आरोपी युवक हथियार लहराते हुए फरार हो गए। तहरीर में दो आरोपियों को नामजद करते हुए छह के खिलाफ तहरीर दी है। थाने के दरोगा रविंद्र वर्मा ने बताया कि सफाईकर्मी मंजीत की तरफ से तहरीर मिली है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed