{"_id":"6ae9e9aaf16339575800eeb9","slug":"auraiya-security-guard-beaten-with-a-stick-after-preventing-entry-into-a-housing-society-noida-news-c-1-noi1095-4902359-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया के ध्यानार्थ : सोसाइटी में प्रवेश रोकने पर सुरक्षा गार्ड को लाठी से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया के ध्यानार्थ : सोसाइटी में प्रवेश रोकने पर सुरक्षा गार्ड को लाठी से पीटा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र में सेक्टर-168 अंडरपास के पास सोसाइटी में प्रवेश रोकने से नाराज युवक ने साथी के साथ मिलकर सुरक्षा गार्ड पर लाठी से हमला कर दिया। आरोप है कि हमले में गार्ड के सिर और हाथ में चोटें आईं। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से औरैया निवासी आयुष सेक्टर-168 स्थित गोल्डन पाम सोसाइटी में सुरक्षा गार्ड हैं। वह शाहदरा गांव में किराये पर रहते हैं। आयुष के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे ड्यूटी खत्म कर कमरे पर लौट रहे थे। सेक्टर-168 अंडरपास के पास उदित अपने एक साथी के साथ मिला। आरोप है कि दोनों ने सोसाइटी के गेट पर प्रवेश रोकने को लेकर नाराजगी जताई और लाठी से उनके सिर व हाथ पर वार किए। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।