Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   A cannabis smuggler on the run for 21 years had been hiding in an ashram disguised as a baba

भिंड: 21 साल से फरार गांजा तस्कर बाबा बनकर आश्रम में छिपा, भंडारे के बीच पुलिस ने दबोचा

Tue, 03 Nov 2026 07:25 PM IST
भिन्ड ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: भिन्ड ब्यूरो Updated Tue, 03 Nov 2026 07:25 PM IST
सार

गांजा तस्करी के मामले में 21 साल से फरार आरोपी सत्यदेव उर्फ सर्वेश उर्फ बजरंगदास बाबा को पुलिस ने गुना जिले के आरोन क्षेत्र के एक आश्रम से गिरफ्तार किया। आरोपी पहचान छिपाकर बाबा बनकर रह रहा था। न्यायालय ने स्थायी वारंट जारी किया था।

 

विज्ञापन
A cannabis smuggler on the run for 21 years had been hiding in an ashram disguised as a baba
21 साल से फरार गांजा तस्कर बाबा बनकर आश्रम में छिपा था

विस्तार

गांजा तस्करी के मामले में पिछले 21 साल से फरार आरोपी पुलिस से बचने के लिए बाबा बनकर आश्रम में रह रहा था। आरोपी ने अपनी पहचान छिपाकर गुना जिले के आरोन क्षेत्र के गांव नोहर स्थित एक आश्रम में ठिकाना बना लिया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी मदद से उसकी लोकेशन का पता लगाया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान सत्यदेव उर्फ सर्वेश उर्फ बजरंगदास बाबा के रूप में हुई है। वह भिंड जिले के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के गांव बिरखड़ी का रहने वाला है।

विज्ञापन

मेहगांव पुलिस ने 26 अगस्त 2002 को आरोपी को गोरमी तिराहे से गांजे के साथ गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में जमानत पर बाहर आने के बाद आरोपी न्यायालय में सुनवाई के दौरान फरार हो गया। इसके बाद वह कोर्ट में पेश नहीं हुआ। लगातार अनुपस्थित रहने पर न्यायालय ने 7 जून 2005 को उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी कर दिया था। स्थायी वारंट जारी होने के बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन आरोपी लगातार अपनी पहचान और ठिकाना बदलकर गिरफ्तारी से बचता रहा।

विज्ञापन


पढे़ं: बीना-भोपाल रूट पर रेलवे ने बदला सिग्नल सिस्टम: एक के पीछे एक दौड़ेंगी ज्यादा ट्रेनें, जानिए क्या होगा फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय से फरार आरोपी की तलाश के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। तकनीकी मदद से पता चला कि आरोपी गुना जिले के आरोन क्षेत्र के गांव नोहर स्थित एक आश्रम में रह रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद 2 नवंबर को मेहगांव पुलिस की टीम बजरंगगढ़ थाना पुलिस की मदद से आश्रम पहुंची।

उस समय आश्रम में भंडारा चल रहा था और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। पुलिस के पहुंचते ही ग्रामीणों ने घेराबंदी कर दी, जिससे गिरफ्तारी के दौरान स्थिति चुनौतीपूर्ण हो गई। आश्रम में मौजूद लोगों की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने जल्दबाजी नहीं की। टीम ने धैर्य बनाए रखा और स्थिति को संभालते हुए सही मौके का इंतजार किया।

इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सत्यदेव उर्फ सर्वेश उर्फ बजरंगदास बाबा को गिरफ्तार कर लिया। 21 साल से फरार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। आरोपी के खिलाफ गांजा तस्करी के मामले में आगे की न्यायिक कार्रवाई की जा रही है। 21 साल पुराने गांजा तस्करी के मामले में फरार आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बाबा बनकर आश्रम में रह रहे आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed