{"_id":"5c29111cbdec22569f267a78","slug":"11546195228-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज उत्पीडन व हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज उत्पीडन व हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
कैराना। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर घर से निकाली गई विवाहिता की मायके में हत्या की कोशिश करने के आरोप में कोतवाली पर पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट डीआईजी के आदेश पर दर्ज कराई गई है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने बताया उसकी शादी रामपुर मनिहारन निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी में दिए गए दहेज से ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे। कुछ ही दिनों बाद उसे प्रताड़ित करते हुए अतिरिक्त दहेज की मांग की जाने लगी और उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया था। इसके बाद से वह अपने मायके में रह रही है। आरोप है कि 27 नवंबर को पति और उसके दो सगे भाई, ननद और जेठानी उसके मायके में आए। दहेज की मांग दोहराते हुए उसके गले में रस्सी का फंदा डालकर हत्या करने का प्रयास किया। आरोपियों ने उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। उस समय शिकायत करने पर कैराना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। इस मामले में डीआईजी के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
स्मैक के साथ एक दबोचा
कैराना। पुलिस ने चेकिंग के दौरान स्मैक की पुड़िया के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। रविवार सुबह कोतवाली पुलिस बाईपास रोड की ओर गश्त कर रही थी। तभी एक संदिग्ध युवक जाता हुआ दिखाई दिया। जिसे रोककर तलाशी ली तो स्मैक की पुड़िया में आठ ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी जुबैर निवासी जिजौला थाना झिंझाना के विरुद्ध मामला दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
बाइक सवार दो संदिग्ध हिरासत में
कैराना। पानीपत रोड से बिना नंबर की बाइक के साथ दो संदिग्ध युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। रविवार दोपहर शामली रोड पर एक बिना नंबर की संदिग्ध बाइक सवारों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। तो बाइक की गति बढ़ाते हुए आरोपी फरार होने लगे। पुलिस ने आरोपियों का पीछा करते हुए पानीपत रोड से बाइक समेत दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस पकड़े गए संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।
किसान के खेत से ट्रांसफार्मर चोरी
कैराना। चोरों ने किसान के खेत पर रखे ट्रांसफार्मर को चोरी कर लिया। ग्राम जंधेड़ी निवासी कासिम ने बताया कि उसके खेत पर सबमर्सिबल पर विद्युत सप्लाई के लिए ट्रांसफार्मर रखा हुआ था। रविवार को वह अपने खेत पर पहुंचा, तो देखा कि ट्रांसफार्मर पोल से गायब है। आसपास तलाश किया गया, लेकिन उसका कोई पता नहीं लग सका, जिसे चोरी कर लिया गया। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।