फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   चेन स्नेचरों की तलाश में झिंझाना पहुंची उतराखंड और मुंम्बई पुलिस

चेन स्नेचरों की तलाश में झिंझाना पहुंची उतराखंड और मुंम्बई पुलिस

Sat, 27 Oct 2018 12:48 AM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
चेन स्नेचरों की तलाश में झिंझाना पहुंची उतराखंड और मुंम्बई पुलिस
झिंझाना। शुक्रवार को थाना झिंझाना पहुंचे उत्तराखंड हरिद्वार के थाना कनखल से दरोगा लालसिंह ने अपनी आमद कराई। बताया कि उनके यहां से वर्ष 2004 से वांछित चल रहे चेन स्नेचिंग के आरोपी सुबोध और जोगेंद्र नाम के दो लोगों के बारे में जानकारी जुटाने आए हैं। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि दोनों आरोपी कई माह पूर्व सहारनपुर पुलिस द्वारा पकड़कर जेल भेजे जा चुके है। उत्तराखंड पुलिस उनका आपराधिक इतिहास ले कर वापस चली गई। इसके अलावा मुंबई से पहुंची क्राइम ब्रांच टीम ने गांव रामपुरा में दबिश दी और यहां से 2014 से चेन स्नेचिंग में वांछित चल रहे एक युवक को पकड़कर साथ ले गई। थाना प्रभारी ने बताया कि मुंबई पुलिस आई थी। स्थानीय पुलिस ने सहयोग कर उनके यहां के आरोपी को पकड़कर उनकी सुपूर्दगी में दिया है। जिसे वह अपने साथ ले गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed