{"_id":"5b3d1c9e4f1c1b5d478b499a","slug":"11530731678-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को चाकू मारने के आरोपी का चालान किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को चाकू मारने के आरोपी का चालान किया
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमले के आरोपी का चालान
शामली। पुलिस ने युवक को चाकू मारने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चाकू भी बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सिंभालका निवासी युवक प्रदीप को तीन दिन पूर्व खेत से लौटते हुए युवकों ने चाकू मार दिया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी विक्की सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी, तब से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। पुलिस ने आरोपी युवक विक्की को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किए जाने का दावा भी पुलिस कर रही है।
ठगी के मामले में दो लोग हिरासत में
शामली। जर्मनी में नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 30 लोगों से ठगी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है। उधर, कोतवाली में दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में तीन तहरीर आ चुकी है। पकड़े गए दोनों आरोपियों ने भी एक दूसरे के खिलाफ धोखाधड़ी कर रुपये डकारने की शिकायत पुलिस में की गई थी।