{"_id":"5afb26684f1c1bd7408b5944","slug":"11526408808-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठग की तलाश में हरियाणा पुलिस की दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठग की तलाश में हरियाणा पुलिस की दबिश
Updated Tue, 15 May 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
कैराना। हरियाणा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र से मोहल्ला रेतावाला कथित तांत्रिक साजिद 27 लाख की ठगी करके लाया था। फतेहाबाद में मुकदमा दर्ज होने के बाद 10 मई को हरियाणा पुलिस ने आरोपी साजिद को झिंझाना क्षेत्र के बिड़ौली से गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को हरियाणा पुलिस के एसआई देवी लाल मुख्य आरोपी साजिद को साथ लेकर कोतवाली पहुंचे। एसआई देवी लाल ने बताया कि साजिद की गाड़ी के चालक व एक अन्य साथी की तलाश की जा रही है ताकि उनके पास से ठगी की रकम बरामद की जा सके। सफलता नहीं मिलने पर हरियाणा पुलिस लौट गई।
प्याऊ और कॉफी मशीन लगवाई
कैराना। कोतवाली में दूर दराज से आने वाले फरियादियों को ठंडा पानी पिलाने के लिए कोतवाली में एक बिजली से चलने वाली ठंडे पानी की प्याऊ लगाई गई है। साथ ही चाय व काफी की मशीन भी लगायी गई है। इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह, एसएसआई सुनील दत्त, एसआई अमन सिंह के अलावा अन्य स्टाफ मौजूद रहा।