फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   कनपटी पर गोली मारकर युवक ने कर ली आत्महत्या

कनपटी पर गोली मारकर युवक ने कर ली आत्महत्या

Tue, 20 Mar 2018 01:04 AM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
कनपटी पर गोली मारकर युवक ने कर ली आत्महत्या
शामली/बाबरी।
विज्ञापन

शादी से 10 दिन पूर्व ही युवक ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
बाबरी थाना क्षेत्र के गांव बंतीखेड़ा निवासी सफात खान के पुत्र राकिब (22) का शव सोमवार सुबह करौदा- बाबरी मार्ग पर एक खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस, परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मौके पर तमंचा तथा युवक की जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। जिसमें उसने खुद को ही मौत का जिम्मेदार बताया। परिजनों के अनुसार सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे राकिब घर से खेत पर जाने के लिए कहकर निकला था। राकिब के भाई सफदर खां ने बाबरी थाने में लिखकर दिया कि हमें िकसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं करानी है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, राकिब का रिश्ता मेरठ निवासी युवती से तय हो चुका था। उसकी शादी 29 मार्च को होनी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। सोमवार को जब उसका शव पड़ा मिला तो परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, थानाध्यक्ष बाबरी पंकज गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed