{"_id":"5aa95d174f1c1ba8758b5580","slug":"11521048855-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीओ और चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी में तकरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीडीओ और चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी में तकरार
Updated Wed, 14 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
बीडीओ और महिला कर्मचारी में तकरार
कांधला(शामली)। ब्लाक कांधला कार्यालय में तैनात चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी और बीडीओ के बीच मामूली विवाद पर तकरार हो गई। बीडीओ ने महिला कर्मचारी के आवास का आवंटन निरस्त करने की चेतावनी दे दी, तो महिला कर्मचारी ने बीडीओ पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है।
कांधला ब्लाक कार्यालय में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कुसुम को विभाग की ओर से ब्लाक कालोनी में आवास आवंटित है। वह अपने परिवार के साथ सरकारी आवास में रहती है। महिला कर्मचारी ने बताया कि बीडीओ राजेश कुमार कुरील के आवास का विद्युत बिल जमा न होने के कारण पावर कारपोरेशन की टीम ने कनेक्शन काट दिया था। महिला कर्मचारी का आरोप है कि तीन दिन पूर्व बीडीओ राजेश कुमार ने अपने चालक के साथ मिलकर महिला कर्मचारी के केबिल में कट लगाकर अपना केबिल जोड़ लिया। महिला कर्मचारी ने केबिल जोड़ने का विरोध किया और केबिल हटा दिया था। आरोप है कि केबिल हटाने से क्षुब्ध होकर बीडीओ ने अभद्र व्यवहार किया। महिला कर्मचारी का कहना है कि इसी कारण उसके आवास का आवंटन निरस्त करने की धमकी दी गई है। महिला कर्मचारी ने बुधवार को जिला विकास अधिकारी को पत्र म्भेजकर बीडीओ पर अपने पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। उधर, जिला विकास अधिकारी बलराम कुमार का कहना है कि महिला कर्मचारी की कोई शिकायत उन्हें प्राप्त नहीं हुई है, न ही महिला कर्मचारी उनसे मिली है। उन्होंने बताया कि बिल जमा नहीं होने के कारण बीडीओ आवास का बिजली कनेक्शन कटा था। शासन से 30 हजार रुपये का बजट मिला, जो बिजली विभाग में जमा कराया जा रहा है।
बिल बकाया होने पर कटा है कनेक्शन
कांधला बिजलीघर के अवर अभियंता संदीप कुमार का कहना है कि बीडीओ कांधला के सरकारी आवास पर एक लाख रुपये से अधिक बिजली बिल बकाया है। इसी कारण बिजली कनेक्शन एक सप्ताह पूर्व काटा गया था।
विज्ञापन
नियम विरुद्ध है महिला कर्मचारी का आवास आवंटन - बीडीओ
कांधला बीडीओ राजेश कुमार कुरील का कहना कि चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी का ब्लाक के पीछे ही कालोनी में अपना निजी आवास है। महिला कर्मचारी के सरकारी आवास में उनका रिश्तेदार रहता है। गलत आवंटन के कारण ही सरकारी आवास का आवंटन निरस्त करने की प्रक्रिया चल रही है।