फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ट्रक चालक ने बाइक में पीछे से मारी टक्कर, महिला गंभीर

ट्रक चालक ने बाइक में पीछे से मारी टक्कर, महिला गंभीर

Sat, 17 Feb 2018 11:00 PM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
ट्रक चालक ने बाइक में पीछे से मारी टक्कर, महिला गंभीर
शामली।
विज्ञापन

मेरठ-करनाल हाईवे पर अजंता चौक के पास एक ट्रक ने बाइक सवार दंपति को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव मछरोली निवासी सतीश अपनी पत्नी पूनम के साथ शनिवार को किसी काम से शामली आया हुआ था। दोपहर में जब वह अजंता चौक के पास पहुंचा तो उसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक गिर गई और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत के चलते महिला को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया, जबकि पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। कोतवाली पुलिस के अनुसार मामले में देर शाम तक कोई तहरीर नहीं आई है। जैसे ही तहरीर आती है मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed