Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   चोर की गिरफ्तारी के लिए पहुंची कुरुक्षेत्र पुलिस

चोर की गिरफ्तारी के लिए पहुंची कुरुक्षेत्र पुलिस

Fri, 24 Nov 2017 11:26 PM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
चोर की गिरफ्तारी के लिए पहुंची कुरुक्षेत्र पुलिस
झिंझाना(शामली)। हरियाणा के कुरुक्षेत्र से सीआईए टीम ने चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। शुक्रवार को दरोगा लखन सिंह ने टीम के साथ झिंझाना थाने पहुंचकर आमद दर्ज कराई। इसके बाद गांव रंगाना फार्म निवासी जानपाल को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी गई। दरोगा ने बताया कि आरोपी जानपाल वर्ष 2016 से चोरी के मामले में फरार चल रहा है। न्यायालय से उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी हुए है। आरोपी हाथ नहीं लगने पर पुलिस टीम लौट गई।
विज्ञापन


तस्कर को दबोचने आई राजस्थान पुलिस
झिंझाना(शामली)। राजस्थान के जनपद झालाबाद के थाना भवानी पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी में फरार चल रहे उपेंद्र निवासी गांव लपराना की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। टीम लीडर अवतार सिंह ने बताया कि तीन दिन पूर्व ही तस्करी के मामले में शिवम शर्मा निवासी गांव बिटावदा थाना बुढ़ाना को हिरासत में लिया गया। उसने पूछताछ में अपने साथी उपेंद्र का नाम राजस्थान पुलिस को बताया। इसी के चलते उपेंद्र को गिरफ्तार करने के लिए टीम यहां पहुंची। हालांकि आरोपी उपेंद्र हाथ नहीं आया, जिसके बाद टीम लौट गई।
विज्ञापन


शराब तस्करी में ट्रैक्टर ट्राली चालक गिरफ्तार
झिंझाना(शामली)। पुलिस ने शुक्रवार को मेरठ-करनाल हाईवे पर बिड़ौली चेकपोस्ट पर करनाल की ओर से आई ट्रैक्टर ट्राली से चार पेटी देशी शराब और 60 पव्वे बरामद किए। ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस ने सीज कर चालक जनक निवासी शामली को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed