फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बच्चों के विवाद पर दो पक्षों में संघर्ष

बच्चों के विवाद पर दो पक्षों में संघर्ष

Wed, 01 Nov 2017 12:38 AM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
बच्चों के विवाद पर दो पक्षों में संघर्ष
बाबरी।
विज्ञापन

थाना बाबरी क्षेत्र के गांव गोगवान जलालपुर में सोमवार रात बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। जमकर लाठी डंडे चले। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने पर गांव में तनाव की स्थिति व्याप्त हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। वहीं, दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एक पक्ष के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

सोमवार रात गांव गोगवान जलालपुर में जितेंद्र और रहमान के परिवार के बच्चों में किसी बात को लेकर विवाद और मारपीट हो गई थी। मौके पर इकट्ठा हुए लोगों ने बीच बचाव करा दिया था। बाद में उसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर आमने सामने आ गए थे। घटना के संबंध में एक पक्ष से जितेंद्र पुत्र रविंद्र की तहरीर पर रहमान, मतलूब, हनीफ, चौना, परवेज, अकरम, सलमुद्दीन, काला, साजिद, महमूद, महफूज के खिलाफ हमला करने, महिलाओं से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। वहीं, दूसरे पक्ष से रहमान पुत्र महमूद की तहरीर पर रविंद्र, जितेंद्र, डिप्टी, शंकर, धर्मवीर, गौरव, श्रवण, नकपाल और मोहित के खिलाफ मारपीट, छेड़छाड़, गाली गलौच और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई। बाबरी थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में महफूज और सलमुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed