{"_id":"59b43ace4f1c1be77f8b5797","slug":"11504983758-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैराना में छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, अपहरण की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैराना में छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, अपहरण की आशंका
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
कस्बा कैराना से कक्षा 11वीं का छात्र संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस ने कई घरों में सर्च अभियान चलाया, लेकिन छात्र का कुछ पता नहीं चला।
मोहल्ला दरबार खुर्द तीतरवाड़ा चुंगी निवासी खालिद का पुत्र आसिफ (16) कक्षा 11वीं का छात्र है। शुक्रवार रात आसिफ अपनी लोहा फैक्ट्री के पीछे स्थित मकान के एक कमरे में फुफेरे भाई आरिफ के साथ सोया हुआ था। बकौल आरिफ रात साढे़ 11 बजे वह उठकर कहने लगा कि वह प्रथम मंजिल पर कमरे से पानी की बोतल लेने जा रहा है। पानी की बोतल लाने के बाद आसिफ वापस आकर लेट गया। कुछ ही देर बाद आरिफ की आंख खुली तो उसने देखा कि आसिफ वहां नहीं था। जिसके बाद आरिफ ने आसिफ के मोबाइल पर कॉल की, तो कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद आरिफ ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने खोजबीन शुरू की, तो आसिफ की चप्पल पड़ोसी मकान की छत पर पड़ी मिली। साथ ही मकान की दीवार पर चढ़ने के पैरों के निशान भी मौजूद है।
शनिवार सुबह सूचना दिए जाने पर कैराना कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार पुलिस बल के साथ पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। इस दौरान आसिफ के मोबाइल से उसके पिता खालिद और फुफेरे भाई के मोबाइल पर लगभग 20 मेसेज आए, जिनमें लिखा था कि वह मुसीबत में है। उसको शामली की ओर ले जाया जा रहा है। साथ ही उसके सिर में चोट लगी है। पुलिस ने मोबाइल नंबर की लोकेशन निकलवाई, तो पता चला कि मोबाइल 500 मीटर के दायरे में ही मौजूद है। इसके बाद पुलिस ने आसपास के दर्जनों मकानों में सर्च आपरेशन चलाया, लेकिन आसिफ का कुछ पता नहीं चल सका। उधर, कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि आसिफ के मिलने वाले दो युवकों से पूछताछ की जा रही है। आसिफ किसी युवती के साथ भी बात किया करता था, उस युवती के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।