{"_id":"59442df04f1c1b1d0f8b47e4","slug":"11497640432-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरगन का छर्रा लगने से युवक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एयरगन का छर्रा लगने से युवक घायल
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौसाना।
गांव गढ़ी हसनपुर मछली पालन तालाब पर गांव का ही फाजिल पहरेदारी करता है। शुक्रवार सुबह करीब दस बजे जब फाजिल तालाब पर था, तो उसने पक्षियों को उड़ाने के लिए एयरगन से फायर कर दिया। इसी दौरान गांव का ही श्रवण वहां से गुजर रहा था, जिस कारण एयरगन से निकला छर्रा श्रवण को छाती में बाई तरफ लग गया। इस कारण श्रवण घायल हो गया। इसके बाद परिजनों ने श्रवण को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसको परिजनों ने शामली ले जाकर निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। मामले में श्रवण के परिजनों ने चौसाना चौकी पुलिस को तहरीर दी है। चौकी इंचार्ज अनिल कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।