Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dsfg

Noida News: दिल्ली से नोएडा तक गांजे की सप्लाई, चार तस्कर गिरफ्तार

Wed, 11 Nov 2026 06:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
dsfg
- सेक्टर-49, फेज-वन और सेक्टर-63 थाना पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल साढ़े तीन किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, पहली कार्रवाई 30 अक्टूबर की रात सेक्टर-49 थाना क्षेत्र में की गई। पुलिस टीम ने सेक्टर-50 स्थित सीवेज प्लांट के पास ग्रीन बेल्ट में पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 760 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान हरदोई निवासी कमल किशोर कन्नौजिया (29) के रूप में हुई। वह वर्तमान में होशियारपुर में किराये पर रह रहा था।
विज्ञापन


सवा किलो गांजा बरामद : दूसरी कार्रवाई चार नवंबर की रात करीब बारह बजे फेज-1 थाना क्षेत्र में की गई। पुलिस टीम ने सेक्टर-10 बिजली घर के पास पार्क में एक युवक को संदिग्ध हालत में देखा। पुलिस को देखकर वह खंडहरनुमा कमरे की ओर भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी में उसके पास से सवा किलो गांजा मिला। आरोपी की पहचान हरौला के शर्मा मार्केट निवासी गणेश घोष (24) के रूप में हुई। मूलरूप से पश्चिम बंगाल के मालदा का रहने वाला गणेश दिल्ली से गांजा लाकर नोएडा के औद्योगिक और झुग्गी-झोपड़ी वाले क्षेत्रों में पुड़िया बनाकर बेचता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, तीसरी कार्रवाई मंगलवार की सुबह सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में की गई। पुलिस ने सेक्टर-62 गोलचक्कर की ओर जाने वाले रास्ते पर मेट्रो लाइन के नीचे पिलर नंबर-39सी के पास छिजारसी निवासी सुनील उर्फ कासिम (35) को पकड़ा। उसके कब्जे से 600 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद मंगलवार की सुबह दूसरी पुलिस टीम ने सेक्टर-62 गोलचक्कर से एसजेएम अस्पताल की ओर जाने वाले रास्ते पर पिलर नंबर-36ए के पास ग्रीन बेल्ट से छिजारसी निवासी शिवा कुमार (22) को गिरफ्तार किया। उसके पास से 590 ग्राम गांजा और 330 रुपये बरामद हुए। एडीसीपी अभय कुमार मिश्र ने बताया कि सभी मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article