{"_id":"5c912e55bdec22142773ad64","slug":"111553018453-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक से लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक चालक से लूटपाट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना। गांव उदपुर निवासी अंकित ट्रक पर चालक है। सोमवार रात उसने थाना झिंझाना में तहरीर देकर बताया कि वह अपना ट्रक लेकर यमुनानगर से बिड़ौली के रास्ते शामली जा रहा था। गांव केरटू के निकट दो बाइक पर सवार छह युवकों ने ओवरटेक कर उसके ट्रक को रुकवा लिया। आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर ट्रक में रखे 30 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया की चार युवक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है। नामजद युवक गांव जैनपुर के बताए गए है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
टावर से 24 बैटरी चोरी
झिंझाना गांव खानपुर कलां में लगे निजी मोबाइल कंपनी के टावर के केबिन के ताले तोड़कर चोरों ने सोमवार की रात में 24 बैटरी चोरी कर ली। टावर का ताला टूटने पर टेक्नीशियन प्रमोद कुमार निवासी गांव श्यामली श्यामला के मोबाइल पर सायरन बज गया। वह रात में ही टावर पर पहुंचा तो करीब आठ लोग टावर में चोरी कर रहे थे। चोरों ने उसे तमंचे से धमकाकर वहां से भगा दिया। टेक्नीशियन ने गांव में आकर शोर मचाया, लेकिन तब तक चोर 24 बैटरी चोरी कर साथ में लाई गाड़ी में रखकर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने पर दी है। थाना प्रभारी ओपी चौधरी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।