{"_id":"5c797ce5bdec2232285b1cdb","slug":"111551465701-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग
कांधला। चोरी हुई तीन पिकअप गाड़ियों की रिपोर्ट दर्ज न होने पर पीड़ितों ने एसपी को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान निवासी साजिद की पिकअप को कस्बे के शिवालय रोड से बदमाशों ने कई दिन पूर्व चोरी कर लिया था। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद, बदमाशों ने कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती निवासी दिलशाद की पिकअप को चोरी कर लिया। इसके चार दिन बाद बदमाशों ने क्षेत्र के गांव गंगेरू निवासी आरिफ की पिकअप को चोरी कर लिया। तीनों पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। आरोप है कि उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। पीड़ितों ने एसपी को पत्र भेजकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। इस मामले में थाना प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि उनके चार्ज लेने के बाद किसी पीड़ित ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।