फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   किशोरी ने की आत्महत्या

किशोरी ने की आत्महत्या

Sat, 14 Jul 2018 12:20 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
किशोरी ने की आत्महत्या
शामली।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव कुड़ाना में एक किशोरी ने फांसी के फंदे पर लटकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना पर कोतवाल जेएस कालरा मौके पर पहुंची और घटना की जांच की। परिजनों ने बताया कि बच्ची मंदबुद्धि थी और अक्सर परेशान रहती थी। जिसके बाद परिजनों ने किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर परिजनों के सुुपुर्द कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी जेएस कालरा ने कहा कि गांव कुड़ाना में एक मंदबुद्घि किशोरी द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया है, इस मामले में परिजनों ने किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इंकार किया गया है।

अपहरण के मामले में पहुंची पंजाब पुलिस
शामली। पंजाब के थाना लुधियाना पुलिस के एएसआई विक्रमजीत सिंह पुलिस टीम के साथ कोतवाली शामली में पहुंचे और अपनी आमद दर्ज कराई। उन्होंने उनके थानाक्षेत्र से एक जुलाई को दो युवतियों का बागपत निवासी युवकों ने अपहरण कर लिया था। मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। तब से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। पुलिस के अनुसार दोनों युवतियों को भगाने में गांव कुड़ाना निवासी एक युवक ने दोनों युवकों की मदद की है तथा उनकी लोकेशन भी यही मिली है। उसके बाद पुलिस ने गांव कुड़ाना में दबिश दी, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। जिसके बाद पुलिस लौट गई।
विज्ञापन


कार्रवाई की मांग की
शामली। गांव भैंसवाल निवासी कंवरपाल ने गढ़ीपुख्ता थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी प्रीती छह अप्रैल को अपने घर पर थी और वह काम पर बाहर गया हुआ था। आरोप है कि उसके मायके पक्ष के लोग आए तथा उसकी पत्नी को जबरदस्ती अपने साथ ले गए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed