फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   राशन डीलर पर हमला, रजिस्टर फाड़ा

राशन डीलर पर हमला, रजिस्टर फाड़ा

Sun, 17 Jun 2018 11:44 PM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
राशन डीलर पर हमला, रजिस्टर फाड़ा
कैराना।
विज्ञापन

इस्लामनगर बस्ती आर्यपुरी देहात की राशन डीलर फुरकाना ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि जब वह पति के साथ राशन का वितरण कर रही थी, तभी चार सगे भाइयों ने अपने साथियों के साथ मिलकर बगैर कार्ड के राशन नहीं देने पर मारपीट कर दी।

आरोपियों ने वहां रखा रजिस्टर भी फाड़ दिया और राशन से प्राप्त हुई धनराशी भी लूट ले गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। कैराना के मोहल्ला अफगानान में साकिब के घर आधा दर्जन से अधिक लोग रंजिशन घुस आए। आरोप है कि लाठी-डंड़ों से उन पर हमला कर दिया। इसमें मोहसीन, सलीम, सुहैब, शेरखान व साकिब घायल हो गए। बाद में आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। बताया गया कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चल रही है, जिसको लेकर मारपीट हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, कैराना की ब्लॉक कॉलोनी निवासी सोनू रविवार को अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसको समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह झगड़ा करने से नहीं माना। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में शांतिभंग की आशंका में चालान कर कोर्ट में पेश कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed