फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A young man slit his wrist; Meta (from the US) sent an alert to the police.

Kanpur News: युवक ने हाथ की कलाई काटी, अमेरिका से मेटा ने पुलिस को भेजा अलर्ट

Wed, 28 Oct 2026 02:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
A young man slit his wrist; Meta (from the US) sent an alert to the police.
कानपुर। नौबस्ता में कर्ज बढ़ने पर मानसिक अवसाद में चल रहे युवक ने जान देने की धमकी दे वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर जहरीला पदार्थ निगला और हाथ की कलाई काट ली। वीडियो को संज्ञान लेकर अमेरिका से फेसबुक की मेटा कंपनी ने पुलिस को अलर्ट भेजा। आनन फानन नौबस्ता थाने के पुलिस कर्मी लोकेशन के आधार पर युवक के घर पहुंचे जहां वह पलंग पर अचेत पड़ा हुआ था।
विज्ञापन

नौबस्ता थानाप्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि सोमवार देर रात पुलिस की लखनऊ मीडिया सेल को फेसबुक की मेटा कंपनी के माध्यम से युवक के आत्महत्या के प्रयास करने का अलर्ट मिला। सूचना पर रात्रि अधिकारी दारोगा पुष्पेंद्र सिंह, सिपाही दीपक शर्मा और चालक हेड कांस्टेबल बृजेश कुमार मौके पर पहुंचे। दरवाजा पीट कर युवक की मां को जगाया गया। इसके बाद कमरे में घुसे तो युवक पलंग पर अचेत पड़ा था। दाहिने हाथ की कलाई भी कटी हुई थी। युवक एक जागरण पार्टी में काम करता है। कर्ज होने के चलते मानसिक तनाव में था। युवक को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। उसने पुलिस को धन्यवाद देते हुए भविष्य में कभी ऐसा न करने का वादा किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed